-
Advertisement
Mandi: विधवा महिला को जबरन घर ले जाकर किया Rape; शादी के लिए नहीं मानी तो पीटा
Last Updated on June 27, 2020 by Deepak
वीरेंद्र भारद्वाज/मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी (Mandi) जिले में एक विधवा महिला के साथ रेप (Rape) करने का मामला सामने आया है। महिला को आरोपी जबरन अपने घर ले गया। जहां पर उसने एक सप्ताह से अधिक समय तक उसके साथ रेप और मारपीट जैसी क्रूर वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद वहां से किसी तरह जान बचा कर भागी महिला ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें: Police ने सुलझाई Karsog में महिला हत्याकांड की गुत्थी, जंगल से ढूंढ निकाला कातिल
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366 व 376 के तहत मामला दर्ज (Case Filed) कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित विधवा महिला को आरोपी बीते 13 जून को चक्कर से जबरन अपने घर पनारसा में ले गया और यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां आरोपी ने महिला पर शादी का दवाब भी डाला और उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद जैसे तैसे महिला मौका पाकर वहां से भाग निकली और अपने मायके जा पहुंची। यहां दो-तीन उपचार के बाद बीते शुक्रवार को पीड़िता महिला पुलिस थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। महिला थाना की एसएचओ रीता शर्मा ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को दबोचने के लिए टीम रवाना कर दी है।