-
Advertisement
सुक्खू ने किए ये सम्मानित
Last Updated on June 28, 2020 by Vishal Rana
नादौन। स्थानीय कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू (Congress MLA Sukhwinder Singh Sukhu) ने गलोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्टाफ नर्स, आशा वर्कर एवं अन्य कार्यरत कर्मचारियों को मास्क (Mask) बांट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना (Corona) संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ रहा है और हमें और सजग रहने की आवश्यकता है। हमे बार-बार हाथ धोने चाहिए, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना चाहिए और घर से निकलते वक्त मास्क जरूर पहनना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, गलोड़ कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन प्रेम चंद, गाहली पंचायत प्रधान कपिल कुमार, हड़ेटा पंचायत प्रधान संजय शर्मा भी मौजूद रहे।