-
Advertisement
चिढ़कर बोले Vikramaditya, विकास कार्यों को रोकने वालों पर बनाएंगे विशेषाधिकार हनन का मामला
शिमला। कांग्रेस विधायक (Congress MLA) विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश की समस्याओं को सुलझाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उनका कहना है कि सरकार का विरोध करने वालों पर झूठे व देशद्रोह जैसे संगीन मामले बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार देश की आवाज को नहीं दबा सकती। देश मे लोकतंत्र है इसलिए तानाशाही ज्यादा समय तक नहीं चल सकती। विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने प्रशासन को भी चेताया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जिन कार्यों को उन्होंने अपनी विधायक निधि से पैसा दिया है, उन्हें जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के नाम पर जो अधिकारी विकास कार्यों को किसी भी प्रकार से प्रभावित व रोकने का काम कर रहें है, वह सही नहीं होगा, इसके लिए वह विशेषाधिकार हनन (Breach of privilege) का मामला भी बना सकते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए जाए कि जो पैसा जिस कार्य के लिए स्वीकृत किया गया है वह उसी पर खर्च होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Breaking: देशद्रोह मामले में Arrest पूर्व सीपीएस नीरज भारती 30 तक Police Remand पर
राष्ट्रीय राजमार्ग अब कहां गायब हो गए
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि चुनावों के समय प्रदेश को 65 राष्ट्रीय राजमार्गों (National highways) की बड़ी-बड़ी बातें कही गई हैं। उन्होंने इसे चुनावों में भुनाया भी और इसका पूरा राजनीतिक लाभ लिया। उन्होंने बीजेपी से जानना चाहा है कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग अब कहां गायब हो गए है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि बीजेपी सांसद (BJP MP) प्रदेश में रेल विस्तार की भी ढींगे मारते रहें, यह भी आज दिन तक वहीं की वहीं खड़ी है, ना तो प्रदेश के सासंद ही प्रदेश को कुछ ला सकें है और ना ही प्रदेश सरकार इनका कोई लाभ ले सकी है।
यह भी पढ़ें : Fake Degree Case: मानव भारती विवि के मालिक राणा 14 दिन के Judicial Remand पर
प्रदेश सरकार कोविड-19 के चलते कोई राहत नहीं दे सकी
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह (Congress MLA Vikramaditya Singh) ने कहा है कि प्रदेश सरकार कोविड-19 (Covid-19) के चलते प्रदेश के लोगों को कोई भी राहत नहीं दे सकी है। उल्टे इस सरकार ने लोगों पर डीज़ल पेट्रोल के मूल्य बढ़ा कर उन्हें मंहगाई परोस दी है। किसानों, बागवानों की अनदेखी की जा रही है। कारोबारियों को कोई योजना नहीं है। बेरोजगारी की कोई चिंता भी नही है, उनका कहना है कि ऐसा लगता है कि सरकार ने सब-कुछ राम भरोसे छोड़ दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश विकास के मामलें में पिछड़ता जा रहा है। अढाई साल के इस कार्यकाल में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) प्रदेश के लिए कोई भी ऐसी योजना नहीं ला सकी है जिससे उन्हें भी लगता कि यह प्रदेश को बीजेपी सरकार की देन है।