-
Advertisement
Video: गोली लग गई पर बीड़ी नहीं छोड़ी, Stretcher पर भी खींचता रहा कश
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। मगर जिस वायरल वीडियो के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, वो किसी अजूबे से कम नहीं। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो (Video) जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहे शख्स को गोली लगी है, स्ट्रेचर पर लेटा है, मगर हाथ से बीड़ी नहीं छूटी। वीडियो में स्ट्रेचर पर लेटा नजर आ रहा शख्स ठेठ खड़ी बोली में अपने साथ हुई घटना को बताते हुए वह बीच-बीच में बीड़ी (Bidi) का भी कश लेता नजर आ रहा है। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने अपने ट्विटर (Twitter) पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: मां तो आखिर मां है…..देखें कैसे सांप से अपने बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई गिलहरी
इसने बीड़ी नहीं छोड़ी और चाइना वाले कह रहे हैं जमीन छोड़ दो
https://twitter.com/arunbothra/status/1276802081622331392
बोथरा ने इस वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हरियाणा (Haryana) के इस भाई को गोली लग गई। कपड़े खून से भरे हैं पर हॉस्पिटल के स्ट्रेचर पर भी इस बन्दे ने बीड़ी नहीं छोड़ी और चाइना वाले कह रहे हैं जमीन छोड़ दो।’ हालांकि कई यूजर्स के इसे पश्चिमी यूपी का बताने पर उन्होंने नीचे लिखा, ‘पता चला है कि यह वीडियो पश्चिमी यूपी का है। क्षेत्र को लेकर युद्ध शुरू हो उससे पहले ही स्पष्ट कर दे रहा हूं। वहीं अब इस वीडियो को लेकर यह चर्चा शुरू हो गई है कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश का है या फिर हरियाणा का है या कहीं दूसरी जगह का है। हालांकि अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो कहां का है।
सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है बीड़ी पीने का अंदाज
खबर लिखे जाने तक उनके इस वीडियो को 2900 से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट और करीब 11 हजार लोगों ने लाइक किया है। अधिकारी के इस वीडियो पर लोगों ने ढेरों कमेंट किए और इसे बागपत का बताने लगे। वीडियो में उस बूढ़े शख्स का हौसला देखते ही बनता है जो गोली लगने के बाद स्ट्रेचर पर भी बीड़ी नहीं छोड़ता और लोगों को गोली लगने की कहानी बता रहा होता है। घायल शख्स बता रहे हैं कि वो हुक्का पी रहे थे और किसी ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि इस व्यक्ति का नाम क्या है और कहां का रहने वाला है। इसके बावजूद सोशल मीडिया लोगों द्वारा शख्स के बीड़ी पीने के अंदाज की खूब तारीफ की जा रही है।

