-
Advertisement
आंधी-तूफान ने हिमाचल में ढहाया कहर
मंडी/ नूरपुर। हिमाचल प्रदेश में रविवार रात आए आंधी-तूफान के बीच जगह-जगह से तबाही की खबरें सामने आ रही है। सबसे ज्यादा तबाही मंडी जिला ( Mandi distt)में मची है, इसके अलावा कांगड़ा जिला( kangra Distt)में भी खासा नुकसान हुआ है। मंडी जिले के औट में मलबा गिरने से मनाली-चंडीगढ़ राजमार्ग( Manali-Chandigarh Highway )बंद हो गया है। ट्रैफिक कमांद बजौरा मार्ग से डाइवर्ट किया गया है। बल्ह में सड़क पर पेड़ गिरने से सुबह वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
लोक निर्माण विभाग ने काफी देर बाद मार्ग के कुछ भाग से पेड़ हटाकर इसे वाहनों के लिए बहाल किया। गोहर में सड़क किनारे खड़ी बस पर तूफान के कारण पेड़ गिर गया। इस कारण बस क्षतिग्रस्त हो गई है। कांगड़ा के नूरपुर में तूफान से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। पेड़ गिरने से कई जगह बिजली के पोल व तारें टूट गई हैं। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।