-
Advertisement
Leh में जवानों के बीच गरजे PM मोदी- दुश्मनों ने आपकी फायर भी देखी और फ्यूरी भी; दुनिया ने साहस देखा
लेह। चीन के साथ लद्दाख (Ladakh) की गलवान घाटी में जारी तनाव के बीच शुक्रवार सुबह सीडीएस जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के साथ पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अचानक लेह (Leh) पहुंच गए। बतौर रिपोर्ट्स सुबह सवेरे लेह पहुंचे पीएम मोदी निमू में मौजूद हैं। वहां पीएम ने थलसेना, वायुसेना व आईटीबीपी के जवानों से बातचीत की फिर लेह के वॉर मेमोरियल हॉल ऑफ फेम पहुंच कर पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने सेना के अस्पताल में घायल जवानों से मुलाकात की। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों को संबोधित किया। पीएम ने जवानों से कहा कि जब देश की रक्षा आपके हाथों में है, आपके मजबूत इरादों में है, तो सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि पूरे देश को अटूट विश्वास है और देश निश्चिंत भी है। आपकी भुजाएं, उन चट्टानों जैसी मजबूत हैं, जो आपके इर्द-गिर्द हैं। आपकी इच्छा शक्ति आस पास के पर्वतों की तरह अटल हैं।
गलवान में शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
https://twitter.com/BJP4India/status/1278970087597207553
पीएम ने आगे कहा कि 14 कोर की जांबाजी के किस्से हर तरफ है। दुनिया ने आपका अदम्य साहस देखा है। आपकी शौर्य गाथाएं घर-घर में गूंज रही है। भारत के दुश्मनों ने आपकी फायर भी देखी है और आपकी फ्यूरी भी। उन्होंने कहा कि अभी जो आपने और आपके साथियों ने वीरता दिखाई है, उसने पूरी दुनिया में ये संदेश दिया है कि भारत (India) की ताकत क्या है। मैं गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को आज फिर से श्रद्धांजलि देता हूं।
यह भी पढ़ें: लेह पहुंचे PM मोदी तो China को लगी मिर्ची; बोला- कोई पक्ष हालात बिगाड़ने वाले कदम ना उठाए
इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की लाइनें भी सुनाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर जी ने लिखा था कि-
जिनके सिंहनाद से सहमी
धरती रही अभी तक डोल,
कलम, आज उनकी जय बोल
मैं आज अपनी वाणी से आपकी जय बोलता हूं
विस्तारवाद का युग समाप्त हो चुका है और अब विकासवाद का है
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने चीन (China) को निशाने पर लेते हुए कहा कि विस्तारवाद का युग समाप्त हो चुका है और अब विकासवाद का है। तेजी से बदलते समय में विकासवाद ही प्रासंगिक है। विकासवाद के लिए असवर हैं यह ही विकास का आधार हैं। बीती शताब्दी में विस्तारवाद ने ही मानव जाति का विनाश किया। किसी पर विस्तारवाद की जिद सवार हो तो हमेशा वह विश्व शांति के सामने खतरा है। पीएम ने कहा कि जब-जब वह राष्ट्र रक्षा से जुड़े फैसले के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले जो माताओं को याद करते हैं। पहली हमारी भारत माता, दूसरी वे वीर माताएं जिन्होंने सैनिकों को जन्म दिया। जवानों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोग बांसुरी वाले कृष्ण की पूजा करते हैं। वहीं यहां सुदर्शन चक्र धारी कृष्ण को भी आदर्श माना जाता है।

