-
Advertisement
Jammu-Kashmir में फिर हिली धरती, घर से बाहर भागे लोग
श्रीनगर। कोरोना संकट के बीच हर रोज देश में कहीं ना कहीं भूकंप की खबरें आ रही हैं। बुधवार तड़के जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के राजौरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप (Earthquake) की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। हालांकि भूकंप के केंद्र का पता नहीं चला सका है। तड़के 2 बजकर 12 मिनट पर आए इस भूकंप में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। झटके महसूस के होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और काफी देर तक बाहर की बैठ रहे। इससे पहले भी बीते कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।
ये भी पढे़ं – Himachal के किन्नौर जिला में भूकंप के झटके, 3.2 रही तीव्रता
जम्मू कश्मीर में बीते तीन दिनों में चार बार भूकंप आने से लोगों में भय का माहौल बन गया है। बीते 4 जुलाई की सुबह कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने (Richter scale) पर भूकंप की तीव्रता 4.0 थी। इससे पहले 14 से 16 जून के बीच तीन बार जम्मू-कश्मीर की धरती भूकंप के कारण हिली थी। 16 जून के आए भूकंप का केंद्र भी कटरा से 85 किलोमीटर पूर्व में था और तीव्रता 3.9 मापी गई थी। 16 जून को ही सुबह 7 बजे भी मध्यम तीव्रता का भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.8 मापी गई। अधिकारियों ने कहा था कि सुबह भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान क्षेत्र में था और इसकी गहराई पृथ्वी की सतह के भीतर 100 किलोमीटर थी। बार-बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है।

