-
Advertisement

दिल के आकार का रहस्यमयी Island, यहां साल में सिर्फ एक दिन ही जाने की है Permission
दुनिया में कई तरह की रहस्यमयी जगह हैं। यहां कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें सुनने मात्र से हैरानी होती है देखना तो बहुत दूर की बात है। हम आपको स्कॉटलैंड के एक रहस्यमयी आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं। स्कॉटलैंड (Scotland) में एक ऐसा आइलैंड (Island) है जिसका नाम ‘आइनहैलो’ है। आइनहैलो, ओर्कने आइलैंड से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, जहां लोग रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद आइनहैलो द्वीप पर जाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। यहां तक कि नाव के जरिए भी यहां तक पहुंच पाना संभव नहीं है, क्योंकि यहां बहने वाली नदियों में इतने ज्यादा ज्वार भाटे आते हैं कि वो रास्ता ही रोक देते हैं।
द्वीप को लेकर कई रहस्यमयी कहानियां भी प्रचलित
ये आइलैंड दिल के आकार (Heart shape) का है और अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपनी ओर खींचता है, लेकिन इस आइलैंड पर साल में महज एक दिन ही जाने की इजाजत है। मतलब आप साल के 365 दिनों में से 364 दिन यहां नहीं जा सकते। ये द्वीप काफी छोटा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे मैप में ढूंढना भी बेहद मुश्किल है। वहीं इस द्वीप को लेकर कई रहस्यमयी कहानियां भी प्रचलित हैं। पौरणिक कथाओं के अनुसार ये द्वीप भूत-प्रेतों का है।
ये भी पढ़ेः इस Hotel की पांचवीं मंजिल में जाना है गुनाह, मिलती है उम्रभर कैद की सजा
इनके मुताबिक, यहां बुरी आत्माओं का साया है। कोई भी व्यक्ति अगर इस द्वीप पर जाने की कोशिश करता है तो ये बुरी आत्माएं (Evil spirits) इस द्वीप को हवा में गायब कर देती हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि,इस द्वीप पर जलपरियां भी रहती हैं, जो कि गर्मी के मौसम में ही पानी से बाहर आती हैं। स्कॉटलैंड के हाइलैंड्स विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डेन ली की मानें तो यहां हजारों साल पहले लोग रहते थे, लेकिन साल 1851 में यहां प्लेग की बीमारी फैलने के कारण यहां रह रहे लोगों ने इस द्वीप को छोड़ दिया और कहीं और चले गए। वहीं इस द्वीप के बारे में कोई जानकारी जैसे ये कब बना आदि जानकारी किसी के पास नहीं है, लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है ये कहना थोड़ा मुश्किल है।