-
Advertisement
J&K में LOC पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में भारतीय सैनिक शहीद; सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी ज़िले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी (LOC) पर पाकिस्तानी सेना (Pakistani army) की ओर से सीज़फायर उल्लंघन (Ceasefire violation) में एक भारतीय सैनिक शहीद (martyr) हो गया है। एक अधिकारी ने अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार को रात 12:45 बजे पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी शुरू की। इस दौरान गोलीबारी की चपेट में आने से भारतीय जवान शहीद हो गया। भारतीय जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया। जवाबी हमले में दो से तीन पाकिस्तानी सैनिकों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि सैन्य अधिकारियों ने इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है।
यह भी पढ़ें: विकास दुबे के एंकाउंटर पर उठे सवाल: CBI जांच की मांग के लिए SC में याचिका, NHRC में भी शिकायत
शहीद जवान का नाम हवलदार सुवोर गुरंग है। वह नेपाल का रहने वाला था। सेना के प्रवक्ता देवेन्द्र आन्नंद ने जवान के शहीद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस तरफ से भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में एक आर्मी मैन हवलदार सांबुर गुरुंग ने गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। सेना के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की और गोले दागे। काफी देर तक दोनों तरफ से रूक रूक कर फायरिंग जारी रही। सेना ने नौशहरा सेक्टर से सटे रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत रहने को कहा है। इससे पहले पुंछ जिले में बुधवार को हुई फायरिंग में एक महिला की मौत हुई थी। एक महिला घायल हुई थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई है।