-
Advertisement

ये कैसी मछली ! इंसान जैसे हैं इसके होठ और दांत, Photo देखकर हैरान हो रहे लोग
सोशल मीडिया पर कई ऐसे फोटो और वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं। आप लोग भी अभी तक कई विचित्र और रहस्यमय जीवों को देख चुके होंगे। इस बार सोशल मीडिया पर इंसान जैसी विशेषताओं वाली एक मछली की तस्वीर वायरल (Viral) हो रही है। इस मछली को मलेशिया में पाया गया और इसकी फोटो क्लिक की गई। मछली के होठ और दांत बिल्कुल इंसानों जैसे दिख रहे हैं। मछली की दो तस्वीरें ( Photo) एक ट्विटर उपयोगकर्ता द्वारा साझा की गई, जिसको देखकर यूजर्स हैरान रह गए। इस पोस्ट के अब तक 14 हजार से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं, साथ ही 8 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स और 600 से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं।
bibir dia lagi seksi dari aku 😭 pic.twitter.com/zzq8IPWzvD
— 🏴 (@raffnasir_) July 2, 2020
फोटो में मछली के दांत और होठ को देख लोग हैरान रह गए। रैकीट पोस्ट ने मछली को एकट्रिगरफिश (Triggerfish) के रूप में पहचाना और कहा कि यह मलेशिया के आसपास आम है, जहां अजीब दिखने वाले क्रिएचर्स को “एयम लॉट” या “इकन जेबोंग” के रूप में जाना जाता है। ट्रिगरफ़िश बालिस्टिडा परिवार से संबंधित है, और वे दुनिया के समुद्रों के आसपास बिखरे हुए हैं। नेशनल ज्योग्राफिक के अनुसार, ये मछलियां अपने “गंदे व्यवहार” के लिए प्रसिद्ध हैं। वे समुद्री अर्चिन और केकड़ों से लड़ने के लिए अपने कठिन दांतों और शक्तिशाली जबड़ों का उपयोग करती हैं। उनके काटने से डाइविंग सूट भी पंचर हो सकते हैं।
It has te te tee teeth.
It has teeth!! pic.twitter.com/w2YVGwqknK— Nobunaga (@No2dBle) July 3, 2020