-
Advertisement
Video: सर-ज़मीन-ए-हिंद पर Rafale की सफल लैंडिंग: अंबाला एयरबेस पर वायुसेना प्रमुख ने की अगवानी
अंबाला। फ्रांस से 7 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भारतीय राफेल विमान (Rafale jet) ने सर-ज़मीन-ए-हिंद यानी की हिंदुस्तान की धरती पर अपना पदार्पण किया। जहां उनका स्वागत वाटर सैल्यूट के साथ किया गया।
https://twitter.com/rajnathsingh/status/1288413583173234690
वायसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने अंबाला एयरबेस पर 5 भारतीय राफेल विमानों की अगवानी की। इससे पहले भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही आईएनएस कोलकाता ने राफेल विमानों का स्वागत किया।
https://twitter.com/rajnathsingh/status/1288410023597494272
रक्षा मंत्रालय की तरफ से एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें भारतीय एयरस्पेस में राफेल विमानों के घुसने के बाद उन्हें दो सुखोई लड़ाकू विमान एस्कॉर्ट करते हुए अंबाला एयरबेस लाते हुए नजर आ रहे हैं। राफेल की अंबाला में आज लैंडिंग के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और फोटोग्राफी से लेकर घर की छतों पर लोगों की मौजूदगी को बैन कर दिया गया है।
https://twitter.com/DefenceMinIndia/status/1288394301639028736
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बताया कि राफेल के भारतीय सीमा में घुसते ही दो सुखोई विमानों ने उनकी अगवानी की। बता दें कि इन विमानों को 17 गोल्डन एरो स्क्वाड्रन के कमांडिंग आफिसर ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह की अगुवाई में पायलट फ्रांस से लेकर भारत आए हैं। फ्रांस से उड़ने के बाद पांचों राफेल विमान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल डाफरा एयरबेस में रूके थे।
आईएनएस कोलकाता कंट्रोल रूम से राफेल विमान के पायलट से हुई ये बातचीत
https://twitter.com/BJP4India/status/1288392650232455168
INS कोलकाता: हिन्द महासागर क्षेत्र में आपका स्वागत है।
राफेल पायलट: बहुत शुक्रिया। भारतीय समुद्री जहाज हमारी समुद्री सीमा की रक्षा कर रहे हैं, ये संतुष्टि देने वाला है।
INS कोलकाता: आप आसमान की ऊंचाईयों को छुएं, आपकी लैंडिंग सफल हो।
राफेल लीडर: विश यू फेयर विंड्स। हैप्पी हंटिंग। ओवर एंड आउट।

