-
Advertisement
प्रियंका गांधी ने 23 साल बाद खाली किया लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला, अब Flat में हुईं शिफ्ट
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने केंद्र सरकार की ओर से लोधी स्टेट में आवंटित आवास खाली कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, अब प्रियंका का नया आशियाना गुरुग्राम (Gurugram) में होगा। प्रियंका यहा स्थित सेक्टर-43 डीएलएफ अरालियाज (Aralias) सोसाइटी स्थित फ्लैट में शिफ्ट हो गई हैं। यह सोसायटी गुरुग्राम की सबसे महंगी सोसायटी बताई जाती है। इतना ही नहीं, बिल्डर की तरफ से इस सोसायटी में थ्री लेयर सुरक्षा प्रदान की गई है। प्रियंका गांधी की सुरक्षा हटाने के बाद उन्हें लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करना था, जिसकी मियाद 31 जुलाई को खत्म हो रही है।
बंगला छोड़ने से पहले प्रियंका ने बीजेपी नेता को चाय पर था बुलाया

वहीं, जिस बंगले में प्रियंका ने अपने जीवन के 23 साल गुजारे अब उसे बीजेपी (BJP) के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी (Anil Baluni) को आवंटित किया गया है। बलूनी को सितंबर 2019 से कैंसर से ग्रस्त होने पर मुंबई में लंबे समय अपना उपाचार कराना पड़ा। इस वर्ष फरवरी में दिल्ली लौटने के बाद उन्होंने अपने वर्तमान आवास 20, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड को स्वास्थ्य कारणों से बदलने की मांग की थी। बलूनी के अनुरोध के आधार पर खाली होने वाले बंगलों की सूची में 35 लोधी एस्टेट बंगला सूचीबद्ध होते ही उन्हें आवंटित कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार डीज़ल पर VAT 30% से घटाकर 16.75% करेगी, 8.36 रु/लीटर होगा सस्ता
बंगला खाली करने पहले प्रियंका ने बलूनी को पत्र लिखकर चाय पर आमंत्रित किया था। लेकिन आमंत्रण को राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने पूरी विनम्रता से कुछ वक्त के लिए टाल दिया। उन्होंने प्रियंका को पत्र लिखा कि वह कैंसर के उपचार के बाद दिल्ली लौटे हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। शीघ्र ही वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे तो उन्हें सपरिवार अपने घर पर बुलाएंगे और उन्हें उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों को परोसेंगे।

