-
Advertisement
श्री भास्करानंद को जयंती पर नमन
स्वतंत्रता सेनानी रहे श्री भास्करानंद की आज जयंती (Birth anniversary) हैं। श्री भास्करानंद का जन्म शिमला जिला की उप तहसील सुन्नी के गांव बसंतपुर में पहली अगस्त, 1919 को हुआ था। इन्होंने मैट्रिक तक शिक्षा ग्रहण की, उसी बीच 1936 में स्वतंत्रता आंदोलन (Independence movement) में भाग लेने के लिए स्कूल छोड़ दिया। तत्कालीन भज्जी रियासत में प्रजा मंडल की स्थापना की। 1939-1946 तक शिमला हिल स्टेट मंडल के मुख्य सचिव चुने गए। क्षेत्रीय परिषद व अखिल भारतीय स्टेट्स पीपल्ज कांफ्रेंस के सदस्य रहे। 1948-49 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व 1947 से 1952 के बीच में ही प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के भी सदस्य रहे। वर्ष 1977 में प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए। उनकी जयंती पर हम उन्हें नमन करते हैं।