-
Advertisement
हिमाचल निर्माता को श्रद्धासुमन अर्पित, देखें तस्वीरें
शिमला। हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार (Dr. Yashwant Singh Parmar ) की 114 वी जयंती के अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सीएम जयराम ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक धनीराम शांडिल, विनय, आशीष बुटेल, राकेश सिंघा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने रिज पर उनकी प्रतिमा के सामने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इसी तरह का एक कार्यक्रम विधानसभा परिसर में भी आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ परमार को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही उनके कार्यों का भी उल्लेख किया गया।
इसके बाद राज्य अतिथ गह पीटरहॉफ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एवं ग्रामीणों-किसानों को सशक्त बनाने के लिए डॉ यशवंत सिंह परमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
डॉ परमार ने ताउम्र सादगी के साथ सभी कार्यों का निष्पादन किया। उन्हें आज भी लोग उनकी सादगी के लिए याद करते हैं तो उनके दिखाए रास्ते पर चलने का भी प्रयास करते हैं।
नाहन में भी हिमाचल निर्माता डाॅ यशवंत सिंह परमार की 114वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप व विधायक डाॅ राजीव बिंदल ने पुष्पांजलि भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।