-
Advertisement
बीजेपी नेता मनोज सिंहा होंगे Jammu-Kashmir के नए लेफ्टिनेंट गवर्नर
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता मनोज सिंहा जम्मू कश्मीर( Jammu Kashmir) के नए लेफ्टिनेंट गवर्नर( new Lieutenant Governor) होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद( President Ramnath Kovind) ने जेसी मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार सुबह नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया लेफ्टिलेंट गवर्नर नियुक्त किया है। नवनियुक्त एलजी मनोज सिन्हा पीएम मोदी के पहले कार्यकाल रेलवे व और संचार राज्यमंत्री थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वे पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भरोसे मंद माने जाते हैं।
ये भी पढ़ेः J&K को 370 से ‘आजादी’ का एक साल: BJP सदस्य ने अनंतनाग के लालचौक पर फहराया तिरंगा
1985 बैच के गुजरात कैडर के ऑफिसर जेसी मुर्मू ने बुधवार को एलजी पद से इस्तीफा दिया था। मुर्मू ने पिछले साल इस केंद्र शासित प्रदेश के प्रथम एलजी ( LG) के रूप में कार्यभार संभाला था। मोदी सरकार ने पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त कर दिये थे और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था। इसी के बाद 31 अक्टूबर को मुर्मू को उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के सीएम थे, तब मुर्मू ने उनके प्रधान सचिव के रूप में सेवाएं दी थीं। वह उप राज्यपाल के पद पर नियुक्ति के समय वित्त मंत्रालय में सचिव थे। चर्चा है कि सरकार मुर्मू को अगली नियंत्रक एवं महालेख परीक्षक (सीएजी) बनाना चाहती है। सीएजी राजीव महर्षि इस पद से रिटायर होने वाले हैं ऐसे में इस पद पर तैनाती होनी जरूरी है क्योंकि सीएजी का पद संवैधानिक है और इसे रिक्त नहीं छोड़ा जा सकता। महर्षि 8 अगस्त को 65 साल के होने जा रहे हैं, ऐसे में सरकार इस पद पर नियुक्ति जल्दी करना चाहती है।

