-
Advertisement
Corona Update : कृष्ण जन्माष्टमी पर Chamba के धड़ोग मोहल्ला से सामने आए 14 नए केस
चंबा। कृष्ण जन्माष्टमी की सुबह ही चंबा जिला के लिए बुरी खबर है। जिला मुख्यालय के धड़ोग मोहल्ला (Dhadog Mohalla) से 14 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। जिले से भेजे गए 190 सैंपल में से 125 की रिपोर्ट आई है जिसमें 14 लोग पॉजिटिव (Positive) पाए गए हैं जबकि बाकी नेगेटिव आए हैं। यह सभी संक्रमित धड़ोग मोहल्ले से हैं। इसमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें 55, 42, 65, 36, 12, 13, 32, 49 तथा 62 वर्ष के पुरुष तो 21, 77, 9 तथा 44 वर्षीय महिला शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Himachal में एक दिन में दो कोरोना पॉजिटिव की मौत, Shimla में नालागढ़ के व्यक्ति ने तोड़ा दम
धड़ोग मोहल्ला से पॉजिटिव आए सभी लोग पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हैं। इन लोगों को उपचार के लिए जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा। बता दें कि ये वही धड़ोग मोहल्ला है जहां से कोरोना के पहले भी कई केस सामने आ चुके हैं और यहां से कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा और बढ़ गया है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


