-
Advertisement
#Pulwama : सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया Terrorist, एक जवान शहीद
पुलवामा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (#Pulwama) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सुबह से मुठभेड़ (Encounter) चल रही है, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मुठभेड़ में एक भारतीय जवान भी शहीद हुआ है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि पुलवामा जिले के कमराज़ीपोरा में एक बाग में आतंकी छिपे हैं, सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और इलाके में तलाशी अभियान चलाया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग (Firing) कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हालांकि कार्रवाई के दौरान एक जवान शहीद हो गया है, लेकिन एक आतंकी भी मारा गया है। सुरक्षाबलों ने फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। घटनास्थल से एक-47, ग्रेनेड के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़ें: J&K: कुपवाड़ा में हथियार व गोला-बारूद के साथ एक आतंकी समेत पांच लोग गिरफ्तार

इससे पहले मंगलवार को सीमा पार से हथियारों की तस्करी के हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) के मॉड्यूल का सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में पर्दाफाश किया है। एक आतंकी और चार ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से एक एके 47 राइफल, दो 9 एमएम की चीनी पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई है। इन हथियारों को घाटी में सक्रिय आतंकियों तक पहुंचाना था। एसएसपी कुपवाड़ा एएस दिनकर ने बताया कि उन्हें एलओसी से हथियारों की तस्करी की जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सेना की 28 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और 162 बटालियन सीआरपीएफ के साथ मिलकर सोमवार देर रात साझा ऑपरेशन (Shared operation) चलाया गया। इस दौरान टीम को लालपोरा के एक स्थानीय आतंकी परवेज अहमद भट (22) को पकड़ने में कामयाबी मिली। उसके पास से एक एके 47 राइफल, दो 9 एमएम चीनी पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई है। इसके बाद जारी ऑपरेशन में तस्करी में शामिल चार ओजीडब्ल्यू को भी गिरफ्तार किया गया।

