-
Advertisement
डॉ. जगत राम को “हिमाचल गौरव पुरस्कार”
Last Updated on August 14, 2020 by Deepak
शिमला। सीएम जय राम ठाकुर ने आज यहां स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, चंडीगढ़ के निदेशक पदमश्री डॉ. जगत राम को ‘हिमाचल गौरव पुरस्कार-2019’से पुरस्कृत किया। डॉ. जगत राम राज्य के जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत सेर-जगास के पबियाना गांव के निवासी हैं। डॉ. जगत राम किन्हीं परिस्थितियों के कारण पिछले वर्ष ‘हिमाचल गौरव पुरस्कार’ प्राप्त करने के लिए समरोह में शामिल नहीं हो सके थे, इसलिए उन्हें यह पुरस्कार आज प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनिल खाची, सचिव जीएडी देवेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।