-
Advertisement
Corona Breaking: हिमाचल के सभी 12 जिलों से आए केस, आज 62 मामले-122 ठीक
Last Updated on August 15, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में आज अब तक आए नए कोरोना (Corona) मामलों से डबल लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 62 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 122 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज चंबा (Chamba) व सिरमौर से 12-12, कुल्लू (Kullu) से 10, कांगड़ा से 8, बिलासपुर व हमीरपुर से पांच-पांच, मंडी से तीन, लाहुल स्पीति व ऊना से दो-दो व किन्नौर, शिमला (Shimla) व सोलन से एक-एक मामला आया है। आज हिमाचल के 12 जिलों में ही मामले सामने आए हैं। इसके अलावा सोलन (Solan) के 63, मंडी के 18, चंबा के 13, कांगड़ा के 12, सिरमौर से 6, बिलासपुर के चार, शिमला के तीन, ऊना (Una) के दो व किन्नौर का एक मरीज ठीक हुआ है। कुल्लू व लाहुल स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों में कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कुल आंकड़ा 3878 पहुंच गया है। अभी 1268 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 2561 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में आज 2683 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1763 नेगेटिव रहे हैं। 910 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से अब तक 10 ही नए मामले हैं।
यह भी पढ़ें: Kullu: गर्भवती महिला के Corona पॉजिटिव पाए जाने के बाद गायनी वार्ड सील
Kangra में महिला स्वास्थ्य और सफाई कर्मी सहित 8 पॉजिटिव
कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) के छह और नए मामले आए हैं। इसमें कुट्ट तहसील फतेहपुर की 42 वर्षीय महिला और उसकी 18 साल की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। यह 6 अगस्त को संगरूर पंजाब (Punjab) से लौटी हैं। कुठेड़ पोस्ट ऑफिस नंगल तहसील फतेहपुर का 48 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति लुधियाणा से लौटा है। सुनेहरा तहसील फतेहपुर का 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक 10 अगस्त को उत्तराखंड से आया है। शाहपुर की 24 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। युवती पहले पॉजिटिव मामले के संपर्क वाली है और स्वास्थ्य कर्मी (Health Personnel) है। क्यारी शाहपुर की 46 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। यह भी पहले पॉजिटिव मामले की संपर्क वाली है। यह सफाई कर्मी (Sanitation Personnel) है। कांगड़ा जिला में गांव बंगाल थिल खुंड़ियां का 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक अपने पिता के साथ वेस्ट बंगाल से लौटा है। पिता की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। मैला तहसील जयसिंहपुर का 15 वर्षीय लड़का भी संक्रमित पाया गया है। यह 8 अगस्त को दिल्ली से लौटा है। दोनों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया गया है।
कांगड़ा में 12 ने जीती कोरोना से जंग
कांगड़ा में 12 ने कोरोना से जंग जीती है। इसमें बिहार का 30 वर्षीय, कुल्थी कांगड़ा का 27 वर्षीय, ज्वालामुखी का 25 वर्षीय युवक शामिल है। सीएसआईआर पालमपुर के 4 साल के बच्चे ने भी कोरोना को मात दी है। शाहपुर का 22 वर्षीय, देहरा का 26 वर्षीय, ज्वालामुखी का 29 वर्षीय, बडूखर इंदौरा का 34 वर्षीय, शाहपुर का 31 वर्षीय व चड़ी का 38 वर्षीय युवक भी कोरोना से ठीक हुआ है। अंब पठियार की 25 वर्षीय युवती, जरपाल जवाली का 20 वर्षीय युवक भी ठीक हुआ है। यह कोविड केयर सेंटर बैजनाथ व डाढ़ में भर्ती थे। इन्हें घर भेजा जा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे।
जिला चंबा से कोरोना के नए 12 मामले सामने आए हैं वहीं देर रात सिरमौर जिला (Sirmaur District) से भी 8 नए केस आए हैं। चंबा जिला मुख्यालय के धड़ोग मोहल्ला की स्थिति ने जहां लोगों को चिंता में डाला है तो अब चुड़ी स्वास्थ्य खंड के तहत मंगला से कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन के सामने भी चुनौती खड़ी हो गई है। खास बात यह कि यह संक्रमण धड़ोग मोहल्ला से निकल कर मंगला पहुंचा है। चंबा जिला (Chamba District) के पैंडिंग 93 में 47 सैंपल की जांच में 12 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें मंगला से 68, 8 ,6, 47, 17 तथा 67 वर्षीय महिलाएं तथा 53, 35 तथा 38 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। मंगला के सभी 9 संक्रमित धड़ोग के कोरोना वायरस संक्रमितों के प्राथमिक संपर्क में आए थे तथा होम क्वारंटाइन थे।इसके अलावा एनएचपीसी करियां में कार्यरत झारखंड से लौटे 41 वर्षीय पुरुष तथा 38 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं। डलहौजी क्षेत्र की एक 35 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। जिले का स्वास्थ्य विभाग सभी संक्रमित लोगों को उपचार करने तथा इनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रहा है। उधर, जिले भर में अब कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 168 हो चुकी है, जो एक्टिव हैं, वहीं 110 ठीक हो चुके हैं।
सिरमौर में 8 कोरोना पॉजिटिव
सिरमौर जिला (Sirmaur District) की बात करें तो यहां भेजे गए 217 सैंपल में से आठ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनकी रिपोर्ट देर रात आई है। कमरू निवासी 5 लोग जिनमें 44 साल के, 40 साल के, 52 साल के, 33 साल के और 48 साल के पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा, सिरमौरी ताल के 33 वर्षीय पुरुष, पांवटा साहिब, हाउसिंग बोर्ड कालोनी के 54 वर्षीय पुरुष, पांवटा साहिब और बहराल के 43 वर्षीय पुरुष, पांवटा साहिब संक्रमित पाए गए हैं, वहीं दो लोग ठीक भी हुए हैं जिनमें 24 और 29 वर्षीय युवक शामिल हैं। इसी के साथ हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव का कुल आंकड़ा 3836 पहुंच गया है। 1348 एक्टिव हैं और अब तक 2439 ठीक हुए हैं।
टाहलीवाल के एक उद्योग का कर्मी पंजाब में पॉजिटिव निकला
औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के एक उद्योग का कर्मी पंजाब में पॉजिटिव पाया गया है। इसको लेकर पंजाब से आई रिपोर्ट के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त उद्योग कर्मी 7 अगस्त को उद्योग में मौजूद था और उसके बाद से वह काम पर नहीं आया है। पंजाब के जैजों में उसका टेस्ट किया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। बीएमओ हरोली संजय मनकोटिया द्वारा उद्योग प्रबंधन से पत्राचार किया गया है और उनको उक्त कर्मी के संपर्क में आए लोगों की फेहरिस्त देने को कहा गया है। किसी में लक्षण पाए जाने के बाद सैंपलिंग की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। सीएमओ ऊना डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि उक्त कर्मी के पंजाब में पॉजिटिव आने की सूचना आई है और उसके संपर्क में आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। किसी में कोई लक्षण मिलने पर उसके टेस्ट किए जाएंगे।