-
Advertisement
सावधान: China निर्मित इन दो कंपनी के फोन का कर रहे इस्तेमाल; खतरे में है आपका डाटा और पैसा
नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के बीच हुए विवाद के बाद से भारत में चाइनीज प्रोडक्ट को बायकॉट करने के लिए तरह-तरह की मुहिम चलाई गई। सरकार द्वारा सुरक्षा का हवाला देकर ढेरों चाइनीज ऐप्स को बंद कर दिया गया। जिसके बाद अब चीनी कंपनियों द्वारा भारतीयों के डेटा और पैसे में सेंध लगाने का मसले सामने आया है। दरअसल, एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इस बात का दावा किया गया है कि चाइना निर्मित दो कंपनियों के स्मार्टफोन में कंपनी मैलवेयर प्री-इंस्टॉल कर रही थी और इसकी मदद से यूजर्स का डेटा और पैसे चुराए जा रहे थे।
जानें कौन से हैं वो दो ब्रांड्स
सवाल चाइनीज ब्रैंड Tecno पर उठ रहे हैं, जिसो Transsion Holdings कंपनी ऑफर करती है। कंपनी के दो और ब्रैंड्स Itel और Infinix एंट्री-लेवल बजट फोन बनाते हैं। टेक्नो और इनफिनिक्स दोनों ही भारत में काफी पॉपुलर हैं और इनका दूसरा बड़ा मार्केट अफ्रीका है। मोबाइल सिक्यॉरिटी सर्विस Secure-D और BuzzFeed की ओर से की जा रही जांच में यह बात सामने आई है कि कंपनी के डिवाइसेज में मैलवेयर प्री-इंस्टॉल किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: ये हैं Jio के डेली डाटा वाले पांच Best Prepaid Plan, जानिए क्या है खास
ब्रैंड के Tecno W2 स्मार्टफोन में दो मैलवेयर xHelper और Triada मिले हैं। इनकी मदद से बिना यूजर को पता चले डिवाइस में ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल किए जा सकते हैं और पेड सर्विसेज का सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। कंपनी ने सप्लाई चेन के वेंडर को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। कंपनी का कहना है कि उसे मैलवेयर से कोई प्रॉफिट नहीं मिल रहा है। हालांकि, कितने स्मार्टफोन्स मैलवेयर की वजह से प्रभावित हैं, इस बारे में डीटेल्स कंपनी ने शेयर नहीं किए।

