-
Advertisement
#Punjab के 4 और MLA मिले कोरोना पॉजिटिव, अब तक 5 मंत्रियों समेत 33 विधायक पाए गए संक्रमित
चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। सूबे के विधायकों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार गुरुवार को चार और विधायकों (MLA) में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। बता दें कि अबतक प्रदेश की विधानसभा के 117 विधायकों में से 33 विधायक कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 5 विधायक तो राज्य सरकार में मंत्री भी हैं।
यह भी पढ़ें: Corona को मात देकर कोविड सेंटर से लौटीं 6 स्टाफ नर्सें, DC ने किया सम्मानित
4 of our MLAs, Randeep Nabha, Angad Singh, Aman Arora & Parminder Dhindsa have tested #Covid19 positive. Wish them all a speedy recovery.
Fight against Covid is real & the onus is on all of us to observe full precautions, to test, & if found positive, to start treatment quickly.— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) September 3, 2020
4 और विधायकों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना खुद सीएम अमरिंदर सिंह (CM Amrinder Singh) ने ट्वीट करके दी है। सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ विधायक रणदीप नाभा, अंगद सिंह, अमन अरोड़ा और परमिंदर ढिंडसा कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। मैं सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई बड़ी है और ये हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम पूरी सावधानी बरतें, टेस्ट कराएं और पॉजिटिव होने पर जल्द से जल्द इलाज शुरू करें।’
पंजाब में जमकर उत्पात मचा रहा है कोरोना
बता दें कि पंजाब में पिछले 24-घंटे में कोविड-19 के 1,514 नए केस मिलने के बाद कुल मामले 56,989 हो गए। राज्य में 39,742 मरीज़ ठीक/डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि पिछले 24-घंटे में रिकॉर्ड 106 मरीज़ों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 1,618 पहुंच गया। पंजाब में कोरोना के 15,629 सक्रिय मामले हैं और अब तक 11,01,912 सैंपलों की जांच हुई है। वहीं, पंजाब में महामारी से मरने वालों की दर 2.8 फीसदी है जो देश की औसत 1.8 फीसदी से कहीं ज्यादा है। पंजाब में कोविड-19 के नोडल ऑफिसर राजेश भास्कर ने बताया कि राज्य में मृत्युदर ज्यादा होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोग टेस्टिंग के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। वे तभी अस्पताल पहुंच रहे हैं जब उनकी हालत बिगड़ने लगती है।

