-
Advertisement
दिल्ली दंगे: UAPA में गिरफ्तार उमर खालिद को 10 दिन की पुलिस रिमांड
नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा मामले में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद (Umar Khalid) को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। यूएपीए (UAPA) के तहत दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए उमर खालिद को गिरफ्तार किया है। वहीं, अब दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद को 10 दिन की पुलिस रिमांड दी गई है। कड़कड़डूमा कोर्ट में दिल्ली पुलिस की तरफ से सोमवार को उमर खालिद के लिए 10 दिन की ही कस्टडी मांगी गई थी। उमर खालिद को कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन पुलिस उमर को कड़कड़डूमा कोर्ट नहीं ले गई।
उमर खालिद की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई गई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सुरक्षा कारणों से उमर खालिद को कोर्ट न ले जाकर वर्चुअल तरीके से पेश कराने की अर्जी कोर्ट में लगाई थी। कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया।खालिद पर आरोप है कि उसने पूर्वोत्तर दिल्ली की हिंसा में सहयोग किया था। बताया जा रहा है कि पुलिस की पूछताछ में उमर खालिद ने दंगों से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे किए।
गिरफ्तार पर बोलीं महबूबा- मुस्लिम हैं इसलिए…
https://twitter.com/MehboobaMufti/status/1305393143131459585
वहीं, अब दूसरी तरफ से उमर खालिद की गिरफ्तारी का विरोध शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) समेत कई लोगों ने उमर की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए हैं। मुफ्ती ने सोमवार दोपहर को ट्वीट किया, ‘अपराध नहीं, बल्कि भारत में धर्म तय करना है कि आपको जेल होगी या नहीं। यह कोई संयोग नहीं कि उमर और सफूरा जेल में हैं लेकिन कपिल और कोमल बाहर घूम रहे हैं।’ मुफ्ती के ट्वीट पर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि ‘महबूबा मुफ्ती जैसे लोग केवल प्रासंगिक बने रहने की कोशिश कर रहे हैं। तथ्य ये है कि दिल्ली में दंगे पूरी तरह प्लान करके किए गए।’
https://twitter.com/pbhushan1/status/1305319306800951296
वहीं, प्रशांत भूषण ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, ‘सीताराम येचुरी, योगेंद्र यादव, जयति घोष और अपूर्वानंद का नाम लेने के बाद अब उमर खालिद की गिरफ्तारी से दिल्ली दंगे की जांच कर रही दिल्ली पुलिस के दुर्भावनापूर्ण नजरिए को समझने में कोई संदेह नहीं बचा है। यह पुलिस की ओर से जांच की आड़ में शांतिपूर्ण कार्यकर्ताओं को फंसाने की साजिश है।’
https://twitter.com/prakashraaj/status/1305316060061511680
इसके अलावा, एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने उमर खालिद की गिरफ्तारी पर रिएक्शन दिया है, ‘शर्मनाक अगर हमने इस विच हंट के खिलाफ आवाज नहीं उठाई तो, हमें खुद पर शर्मिंदा होना चाहिए’ प्रकाश राज ने #StandWithUmarKhalid #FreeUmarKhalid #justasking हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। प्रकाश राज का यह ट्वीट खूब पढ़ा जा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
