-
Advertisement

60 साल की उम्र में इस आदमी ने मांगी Job, हर किसी ने ठुकराया तो ऐसे दिखाई Fitness
आपने अक्सर कई लोगों के मुंह से सुना होगा कि उम्र बस एक नंबर है, बस आपके अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा होना चाहिए तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है स्कॉटलैंड (Scotland) में जन्मे 60 साल के पॉल मार्क्स ने। लॉकडाउन के दौरान मार्क्स की नौकरी (Job) चली गई थी और बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें कहीं काम भी नहीं मिल रहा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और वो 60 साल की उम्र में कितने फिट हैं यह साबित करने लिए उन्हें सोशल मीडिया पर पुशअप करने वाला वीडियो शेयर किया। यकीन मानिए इसके बाद उनके पास नौकरी की लाइन लग गई।
यह भी पढ़ें :- कहीं नहीं जाती ये Flight फिर भी लाखों की बिक रही Ticket
लंकाशायर के रहने वाले पॉल मार्क्स (Paul marx) पांच महीने पहले तक दुबई के क्रियोल ग्रुप में मुख्य संचालन प्रबंधक के पद पर काम कर रहे थे, लेकिन लॉकडाउन में कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद मार्क्स ने भारत, यूएई, ब्रिटेन और स्पेन जैसे देशों में नौकरी के लिए आवेदन दिया, लेकिन उम्र के चलते उन्हें कहीं काम नहीं मिला। पॉल मार्क्स को यह साबित करना था कि वो 60 की उम्र में भी पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने लिंक्डइन पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो सूट-बूट पहनकर पुशअप लगा रहे हैं। वीडियो के वायरल होती है उनके पास ढेरों नौकरी के ऑफर आने लगे।
मार्क्स रोज का कहना है कि वो रोज 50 पुशअप और हफ्ते में 30 किलोमीटर दौड़ते हैं। उनका मानना है कि उम्र कभी काबिलियत या उत्पादकता का पैमाना नहीं हो सकती है और जरूरी यह नहीं कि 60 पार हर व्यक्ति अखबार पढ़कर या टीवी देखकर अपना दिन गुजारे। लिंक्डन पर मार्क्स के इस वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं। कई नियोक्ताओं ने उन्हें जॉब की पेशकश की है।