-
Advertisement
#DC kangra को अस्पताल से मिली छुट्टी, सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे
Last Updated on September 25, 2020 by Deepak
धर्मशाला। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति (DC Kangra Rakesh Prajapati) और उनके परिवार सदस्यों ने कोरोना (Corona) को मात दे दी है। अब वे ठीक हैं। उन्हें आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा से छुट्टी दे दी है। वह अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे। अस्पताल से छुट्टी होने की जानकारी सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने दी है। बता दें कि हिमाचल के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में कोरोना से जंग लड़ते डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति 18 दिन पहले पॉजिटिव आए थे। उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा (RPGMC Tanda) में भर्ती करवाया गया था। 18 दिन बाद पिछले कल डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। साथ ही उनकी पत्नी और बेटी की भी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज डीसी कांगड़ा और उनके परिवारिक सदस्यों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।