-
Advertisement
हिमाचल में कांग्रेस लाल
Last Updated on September 28, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि सुधार कानून के खिलाफ जहां किसान संगठन देश भर में आंदोलन कर रहे हैं, वहीं हिमाचल कांग्रेस ने भी कृषि कानून के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से राजभवन तक पैदल मार्च किया और राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर कानून को वापस लेने की मांग की। कांग्रेस ने धारा 144 को तोड़ते हुए रिज पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पार्टी के झंडे भी लहराए, वहीं ऊना के हरोली में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कृषि सुधार कानून के खिलाफ 2 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी और 10 अक्टूबर को किसान सम्मेलन भी करेगी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि कृषि बिल की आड़ में सरकार ने किसानों को लूटने का काम किया है।