-
Advertisement
215 जवानों ने ली शपथ
सोलन। जिला सोलन के सुबाथू में सेना के सलारिया मैदान में आज भारत माता के जय के नारों से पूरा सेना मैदान गूंजता रहा। यह मौका था 215 जवानों की कड़े प्रशिक्षण के बाद शपथ समारोह का। 42 सप्ताह तक रणभूमि में दुश्मन को धूल चटाने के सारे पैंतरे सीखने के बाद 215 जवानों ने भारतीय संविधान का पालन करने की शपथ ली। सभी जवानों ने मुख्यातिथि जीओसी मेजर जनरल अनिल चौधरी को सलामी दी। जवानों की एक टुकड़ी ने नेपाली गीत पर रणभूमि में युद्ध के दौरान खुखरी चलाने का हुनर भी दिखाया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
Tags