-
Advertisement
मनाली में राजनाथ सिंह का वेलकम
Last Updated on October 2, 2020 by
मनाली। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दौरे से पहले आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना के हेलीकॉप्टर से मनाली पहुंचे। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर भी उनके साथ थे। सीएम जयराम ठाकुर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) का सीसे हेलीपैड पर स्वागत किया। रक्षा मंत्री मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर बने तीन पुलों का उद्घाटन करेंगे। इसमें मनाली-लेह मार्ग पर बना हिमाचल का सबसे लंबा पुल दारचा भी शामिल है। पुल की लंबाई 360 मीटर है। इसके साथ पलचान और नोर्थ पोर्टल में चंद्रा पुल का भी लोकार्पण करेंगे। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में चंद्रा नदी पर 100 मीटर लंबा पुल बनाया गया है। इसे बीआरओ ने रिकॉर्ड करीब डेढ़ माह में बनाया है।