-
Advertisement
Rajnath Singh ने नहीं किया पुलों का उद्घाटन, बोले: Atal Tunnel के साथ ही देश को समर्पित होंगे पुल
सोलंगनाला। अटल टनल रोहतांग से पहले मनाली-लेह मार्ग पर बने तीन पुल अटल टनल के साथ ही देश को समर्पित होंगे। इनका शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) द्वारा उद्घाटन किया जाना था, लेकिन राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कल जब अटल रोहतांग सुरंग (Atal Rohtang Tunnel) का उद्घाटन करेंगेए तो इन पुलों का भी उद्घाटन समझा जाए। बता दें कि आज दोपहर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना के हेलीकॉप्टर से मनाली पहुंचे। रक्षा मंत्री का सीसे हेलीपैड पर सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने स्वागत किया। इस दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा और मंत्री गोविंद ठाकुर भी मौजूद रहे। इसके बाद रक्षा मंत्री साउथ पोर्टल पहुंचे, जहां पर उन्होंने स्नो गैलरी का अवलोकन किया। इसके उपरांत सुरंग से होते हुए नॉर्थ पोर्टल पहुंचे जहां पर निर्मित पुल के साथ अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी का बोर्ड लगा हुआ था। बीआरओ (BRO) के एक अधिकारी ने राजनाथ सिंह को सभी निर्माण कार्यों से अवगत करवाया।
यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्री ने 736.18 लाख से बनने वाली Calibration Lab Building का किया शिलान्यास
उन्होंने टनल के साउथ और नॉर्थ पोर्टल का भी दौरा किया और लोकार्पण समारोह के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। इसके उपरांत रक्षा मंत्री मनाली लौट आए। इस दौरान राजनाथ ने कहा कि जब तीन अक्टूबर को पीएम मोदी अटल रोहतांग सुरंग राष्ट्र को समर्पित करेंगे, तो यह पुल भी उसके साथ उद्घाटित हुए समझे जाएंगे। बता दें कि मनाली-लेह मार्ग पर तीन पुलों (Bridges) का निर्माण किया गया है। जिसमें प्रदेश का सबसे लंबा 360 मीटर दारचा पुल और पलचान और नॉर्थ पोर्टल में चंद्रा पुल शामिल है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में चंद्रा नदी पर 100 मीटर लंबे पुल को बीआरओ ने रिकॉर्ड डेढ़ महीने में लांच किया, जबकि केलांग से करीब 32 किमी आगे दारचा में बना 360 मीटर लंबा पुल 467 किमी लंबे मनाली.लेह सड़क मार्ग पर सबसे लंबा पुल है। यह ब्रिज उत्तरी भारत का दूसरा और हिमाचल का पहला सबसे लंबा स्टील ट्रस्ट ब्रिज है।