-
Advertisement
हिमाचल में #Corona के 250 मामले और 265 हुए ठीक- एक्टिव केस 3136
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (#Corona) के 250 मामले सामने आए हैं। वहीं, 265 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज पांच की जान गई है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 16283 पहुंच गया है। अभी 3136 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 12902 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 224 है। वहीं, आज कोरोना के 3403 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 2939 नेगेटिव रहे हैं। वहीं, 256 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 208 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 3 लाख 11 हजार 773 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 2 लाख 95 हजार 234 नेगेटिव रहे हैं। 256 की रिपोर्ट का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: WHO के नए खुलासे से बढ़ी चिंता: हर 10 में से एक व्यक्ति #Coronavirus से संक्रमित
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
प्रदेश में आज कुल्लू (Kullu) जिला से सबसे अधिक 54 मामले सामने आए हैं। शिमला में 49, सोलन (Solan) में 39, सिरमौर में 27, कांगड़ा में 20, मंडी में 18, ऊना में 17, बिलासपुर में 15, चंबा (Chamba) व किन्नौर में चार-चार, हमीरपुर में दो व लाहुल स्पीति में एक मामला आया है। कांगड़ा के सबसे अधिक 63 कोरोना पॉजिटिव आज ठीक हुए हैं। सोलन के 56, शिमला के 45, हमीरपुर के 27, सिरमौर के 21, बिलासपुर के 20, लाहुल स्पीति के 14, कुल्लू के 8, ऊना के 7, चंबा व किन्नौर के दो-दो कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।
हिमाचल में आज हुई मृत्यु की डिटेल
हिमाचल में आज पांच की जान गई है। इसमें कांगड़ा (Kangra) व शिमला में दो-दो और बिलासपुर में एक की जान गई है। कांगड़ा में 55 वर्षीय व्यक्ति व 75 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। शिमला में 72 वर्षीय व्यक्ति व 46 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। बिलासपुर में 43 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। उक्त लोग किसी ने किसी बीमारी से ग्रस्त थे।ऊना में सलोह स्कूल का शिक्षक निकला पॉजिटिव, दो दिन के लिए स्कूल बंद

जिला ऊना (Una) में कोरोना पॉजिटिव के 17 मामले आए हैं।
आज कोविड जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए 198 सैंपल में से 08 सैंपल पॉजिटिव, 190 नेगेटिव पाए गए हैं। अंब उपमंडल के नेहरियां का 63 वर्षीय व्यक्ति और कटोहड़ खुर्द का 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। ऊना उपमंडल के रक्कड़ कॉलोनी की ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी का 48 वर्षीय व्यक्ति, डठवाड़ा की 12 वर्षीय बच्ची और उसका 08 वर्षीय भाई, ऊना शहर के वार्ड 3 की 23 वर्षीय युवती और वार्ड 5 का 60 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। गगरेट उपमंडल के संघनई का 19 वर्षीय युवक भी कोरोना की चपेट में आया है। वहीं रेपिड एंटीजेन में 83 सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 09 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। गगरेट नगर पंचायत के वार्ड 5 का 40 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 36 वर्षीय पत्नी संक्रमित पाई गई है। हरोली (Haroli) उपमंडल के कांगड़ का रहने वाला 51 वर्षीय अध्यापक व उसकी 48 वर्षीय पत्नी पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद सलोह स्कूल को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं दुलैहड़ गांव की 33 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है । बंगाणा उपमंडल के कोटला धुंधला की 31 वर्षीय युवती, नेरी बुढ़वार का 62 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 54 वर्षीय पत्नी और जसाना की 30 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group




