-
Advertisement
Jobs: डाक विभाग में मेरिट के आधार पर भरे जाएंगे 634 पद, यह है आवेदन करने की अंतिम तिथि
धर्मशाला। हिमाचल में कोरोना काल में बेरोजगार हुए लोगों के लिए डाक विभाग (Postal Department) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। प्रदेश भर में ग्रामीण डाक सेवक और शाखा डाकपाल के 634 पद भरने के लिए विभाग ने आवेदन (Application) मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। जो कि तीस अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों के चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। भर्ती दसवीं की मेरिट के आधार पर होगी। आवेदन आने के बाद विभाग दसवीं (10TH) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाएगा। इस मेरिट के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार (interview) के लिए बुलाया जाएगा और उनका चयन किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए मेरिट में चयनित उम्मीदवार के पंजीकृत नंबर पर इसका संदेश भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: #HPSSC: इन तीन पोस्ट कोड के लिए आवेदन करने वाले जरूर पढ़ें यह खबर
कांगड़ा में होगी 144 पदों पर भर्ती
कांगड़ा में 144 पदों के लिए भर्ती की जानी है। इसमें धर्मशाला (Dharamshala) मंडल से 89 और देहरा मंडल से 55 पदों के लिए भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना के आधार पर appost.in/gdsonline पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सहायक अधीक्षक सुरेंद्र पाल ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवक और शाखा डाकपाल के लिए आवेदन 7 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन (Online) होगा। उन्होंने बताया कि डाक विभाग की ओर से भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। मैट्रिक से अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की वरीयता नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। आवेदनकर्ता की आयु सीमा 18 से 40 तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group




