-
Advertisement
अब पाकिस्तान में फट रहे उन्हीं के बम: पेशावर के मदरसे में #Blast, 7 मरे और 70 जख्मी
Last Updated on October 27, 2020 by
पेशावर। पाकिस्तान (Pakistan) में बीते कुछ दिनों से आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं और अब मुल्क को अपने द्वारा पोषित आतंक के दंश का सामना करना पड़ रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार मंगलवार को पेशावर में एक मदरसे के पास धमाका (Blast) हुआ है। इस घमाके में अबतक 7 लोगों की मौत होने की अपडेट सामने आई है। वहीं, 70 से अधिक बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से अधिकतक की हालत गंभीर है, जिसके कारण इस बात का अनुमान जताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
धमाका मदरसे की कुरान की क्लास में हुआ
अभी धमाके के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। धमाका पेशावर के डीर कालोनी में हुआ। शुरूआती रिपोर्टो से अनुमान है कि धमाके में आईईडी (इंप्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइज़) का इस्तेमान किया गया था। उनके अनुसार ‘ब्लास्ट में पांच किलो एक्स्प्लोसिव का इस्तेमाल किया गया।’ उस स्थान को सील कर दिया गया है और पुलिस सबूत जुटाने के काम में लगी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वकर अज़ीम ने कहा कि ‘धमाका मदरसे की कुरान की क्लास में हुआ। कोई एक बैग लेकर मदरसे में घुसा था।’ एक अन्य पुलिस अधिकारी मोहम्मद गंदापुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों में दो शिक्षक शामिल हैं। लेडी रैडिंग अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि 7 मृतकों और 70 घायलों को अस्पताल लाया गया है। घायलों की प्रारंभिक चिकित्सा की जा रही है और मेडिकल फेसिलिटी में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है।
#Peshawar Explosion: First visuals indicate blast took place inside the Madrassa. 19 children injured. 15 taken to Lady Reading Hospital. pic.twitter.com/hFwqbLfQe2
— Mansoor Ali Khan (@_Mansoor_Ali) October 27, 2020
यह भी पढ़ें: 370 हटने के बाद लद्दाख का पहला चुनाव: BJP ने मारी बाजी, 26 में से 15 सीटों पर जमाया कब्जा
बता दें कि बीते एक सप्ताह में ये पाकिस्तान में धमाके क दूसरी घटना है। हाल ही में पाकिस्तान के कराची शहर में बड़ा धमाका हुआ था। गुलशन-ए-इकबाल में कराची विश्वविद्यालय मस्कान गेट के सामने एक 4 मंजिला इमारत में विस्फोट के बाद पांच लोग मारे गए थ और 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हालांकि यह कैसा धमाका था इसकी पुष्टि अभी पुलिस ने नहीं की है। पाकिस्तानी मीडिया ने यह खबर दी है।