-
Advertisement
मुनव्वर राना का विवादित बयान: #France में हुई घटनाओं को ठहराया जायज
नई दिल्ली। देश के जाने माने शायर मुनव्वर राना (Munawar Rana) ने फ्रांस (France) को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने फ्रांस हमले में बेगुनाहों का कत्ल करने वाले का बचाव किया। मुनव्वर राना ने तर्क देते हुए कहा कि अगर मजहब मां के जैसा है, अगर कोई आपकी मां का, या मजहब का बुरा कार्टून बनाता है या गाली देता है तो वो गुस्से में ऐसा करने को मजबूर है। साथ ही पीएम मोदी के आतंकवाद फैलाने के बयान पर कहा कि ये राफेल की दरकार है, जो उन्हें ऐसा बयान देना पड़ा है। बता दें कि फ्रांस के खिलाफ भारत समेत दुनियाभर के मुसलमानों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। वहीं, पीएम मोदी ने फ्रांस में हुए आतंकी हमलों की निंदा की थी।
मैं भी होता तो वही करता जो उसने किया
जबकि मुनव्वर राना का कहना है कि मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए ऐसा कार्टून बनाया गया। दुनिया में हजारों बरस से ऑनर किलिंग होती है, अखलाक मामले में क्या हुआ, लेकिन तब किसी को तकलीफ नहीं हुई। किसी तो इतना मजबूर ना करो कि वो कत्ल करने पर मजबूर हो जाए। उन्होंने आगे कहा कि मोहम्मद साहब का कार्टून बना कर उसे कत्ल के लिए मजबूर किया गया, अगर उस स्टूडेंट की जगह मैं भी होता तो वही करता जो उसने किया। इसके अलावा मुनव्वर राना ने आगे भगवान राम को लेकर कहा कि कोई अगर भगवान राम का विवादित कार्टून बनाएगा तो मैं उसका भी कत्ल कर दूंगा।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय संदर्भ में लें निर्णय, जो देश की एकता अखंडता को मजबूत करने वाले हों: IAS प्रोबेशनर्स से बोले PM
बता दें कि पिछले दिनों फ्रांस में एक टीचर ने क्लास के अंदर पैगम्बर मोहम्मद का कार्टून दिखाया था। जिसके बाद एक स्टूडेंट ने उस टीचर की हत्या कर दी। हालांकि बाद में उस स्टूडेंट को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। इस वारदात के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इसे इस्लामी आंतकवाद करार दिया था और कहा था कि इस्लाम हमारा मुस्तकबिल हथियाना चाहता है, जो कभी नहीं होगा, साथ ही उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद साहब के कार्टून जारी रखने रखने की बात कही थी। जिसके बाद से दुनिया भर के मुसलमानों में गुस्सा देखने को मिल रहा है और लोग यहां तक कि कुछ मुस्लिम देशों में तो फ्रांस के प्रॉडक्ट्स पर पाबंदी लगानी बातें सामने आ रही हैं।