-
Advertisement
J&K: कठुआ में Pak की ओर से गोलीबारी, हंदवाडा में 2 आतंकी संगठनों के 3 मददगार अरेस्ट
श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सीमा पार से सीजफायर उल्लंघन (Ceasefire violation) और घाटी के अंदर आतंकी वारदातों की खबर अब लगभग आम हो गई हैं। इसी बीच पाकिस्तानी रेंजर्स के फौजियों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हालांकि भारतीय पक्ष को किसी प्रकार की क्षति होने की जानकारी नहीं मिली है।
हथियारों समेत पकड़े गए आतंकियों के मददगार
जम्मू-कश्मीर के हंदवाडा में पुलिस और सेना ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर लश्कर आतंकी संगठन के दो मददगारों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो राइफल और अन्य सामान बरामद किया गया है। वह ये सब आतंकियों तक पहुंचाने के लिए जा रहे थे। उनसे पूछताछ के बाद सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मुनव्वर राना का विवादित बयान: #France में हुई घटनाओं को ठहराया जायज
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि आतंकियों के दो मददगार एक वाहन में हथियार लेकर जा रहे है। पुलिस ने अपने साथ सेना की 21 आरआर और सीआरपीएफ की 92 बटालियन को लेकर इलाके में नाके लगा दिया। चिनार पार्क नाके पर वाहनों की जांच के दौरान टीम ने एक कार को रोका। जब उसकी तलाशी ली गई तो पुलिस को अंदर से हथियार बरामद हुए। इसके बाद कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान लिकायत अहमद मीर और आकिव रशीद मीर के रूप में हुई है।

