-
Advertisement
#Nikita_Murder_Case : महापंचायत में बवाल, हाईवे जाम, पत्थरबाजी-तोड़फोड़ के बीच लाठीचार्ज
फरीदाबाद। निकिता मर्डर केस को लेकर आज बल्लभगढ़ में महापंचायत (Mahapanchayat) बुलाई गई, लेकिन यहां पर मामला और ज्यादा बिगड़ गया। सर्व समाज महापंचायत में पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद और आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दिए जाने की मांग की गई। इस बात से उत्तेजित कुछ युवाओं ने फरीदाबाद-बल्लभगढ़ हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने पत्थरबाजी व तोड़फोड़ भी की। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। फिलहाल, पुलिस ने हाईवे पूरी तरह से खाली करा लिया है साथ ही पुलिस का कहना है कि शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है। दूसरी तरफ बवाल के बाद पुलिस (Police) ने पंचायत के कुछ लोगों से बात की और उन्हें समझा बुझाकर हाईवे से वापस जाने की कोशिश की गई, लेकिन भीड़ अब भी वहां मौजूद है और सड़क जाम करने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें: निकिता मर्डर केस: तौसिफ के विधायक चाचा बोले- हत्या की वजह #Love_Jihad नहीं…
https://twitter.com/wajihulla/status/1322797312649752580
जानकारी के अनुसार आज सर्व समाज महापंचायत बुलाई गई थी। इस महापंचायत में आसपास के गांव के लोग भी शामिल हुए थे। महापंचायत के बीच ही कुछ लोगों ने बाहर निकल कर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने जब इन लोगों को हटाने की कोशिश की तो उनपर पत्थरबाजी होने लगी जिसके बाद उन्होंने उग्र भीड़ पर लाठीचार्ज किया। एसीपी ने इस मामले को लेकर कहा कि कुछ शरारती तत्व भीड़ में शामिल हो गए थे जिन्होंने इस मामले को भड़काया। फिलहाल उन्हें पहचानने की कोशिश की जा रही है। जो लोग भी इस कार्य में शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
https://twitter.com/wajihulla/status/1322800193247477760
केस की जांच करने के लिए SIT गठित
वहीं निकिता मर्डर केस (Nikita Murder Case) में दोनों आरोपियों तौसीफ और रेहान को कोर्ट में पेश किया गया था जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने दोनों को दो दिन की रिमांड पर रखा था। इस दौरान मर्डर में इस्तेमाल हथियार और गाड़ी को बरामद कर लिया गया साथ ही हथियार देने वाले आरोपी अजरु को नूंह से गिरफ्तार किया था। केस की जांच करने के लिए पहले ही SIT का गठन किया जा चुका है। पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने DCP (क्राइम) की देखरेख में SIT का गठन किया है। ACP (क्राइम) अनिल यादव SIT के अध्यक्ष होंगे. टीम में 4 सदस्य होंगे. क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल, सब इंस्पेक्टर रामवीर, ASI कप्तान सिंह और प्रधान सिपाही दिनेश कुमार टीम का हिस्सा होंगे।

