-
Advertisement
#Without_Helmet घर से निकलना पड़ा भारी, Scooter की कीमत से ज्यादा का कट गया चालान
बेंगलुरु। यातायात नियमों का उल्लंघन एक सब्जी विक्रेता को बहुत ज्यादा भारी पड़ गया। सब्जी विक्रेता को इतना जुर्माना (Fine) लग गया जितनी उसके स्कूटर की कीमत भी नहीं थी। मड़ीवाला के रहने वाले अरुण कुमार पर सेकेंड हैंड स्कूटर की कीमत से ज्यादा 42,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यातायात पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने के कारण उनको रोक लिया, लेकिन अरुण को झटका तब लगा जब उसने दो मीटर लंबे जुर्माने को देखा, जिसका कुल टोटल 42,500 रुपए बना। यह देखकर तो अरुण के होश ही उड़ गए। मड़ीवाला पुलिस के अनुसार, उसने 77 बार यातायात नियमों (Traffic rules) का उल्लंघन किया है, जिसके लिए अब उसे अदालत में 42,500 रुपए देने होंगे। पुलिस ने उसका स्कूटर भी जब्त कर लिया है। अरुण कुमार ने पैसे की व्यवस्था करने और राशि का भुगतान करने के लिए समय मांगा है।
यह भी पढ़ें: #Una में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम होगा लागू, CCTV फुटेज के आधार पर होंगे चालान

यातायात नियमों में उल्लंघन के बाद इस तरह के कई मामले देखे गए हैं जहां चालान की राशि बहुत ज्यादा होती है। कई लोग तो राशि को देखकर अपना सिर पीट लेते हैं और कईयों ने पुलिस के सामने अपने वाहनों को भी आग लगा दी थी। बीते दिन दिल्ली के मंडावली इलाके में एक शख्स बुलेट पर पीछे एक महिला को बैठाकर बिना हेलमेट (Without helmet) के जा रहा था। इस पर यातायात पुलिस ने चालान काट दिया, इससे नाराज होकर बुलेट सवार पुलिसकर्मी से ई-चालान मशीन लेकर भाग गया। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। इसके बाद युवक ने गुस्से में मशीन को जमीन पर पकट कर तोड़ा डाला। पुलिस ने उसके खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
