-
Advertisement
अब जम्मू -कश्मीर में BJP को मजबूत करेंगे #Anurag_Thakur, पार्टी ने सौंपी ये अहम जिम्मेदारी
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर( @ianuragthakur)को बीजेपी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी( BJP) की ओर से अनुराग ठाकुर को जम्मू -कश्मीर( Jammu and Kashmir) में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव( local body elections) के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। अनुराग ठाकुर अब जम्मू- कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। अनुराग ठाकुर जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार की कमान संभालने के साथ चुनावी तैयारियों को तेज करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन व हरियाणा से सांसद संजय भाटिया को सह चुनाव प्रभारी बनाा गया है।
यह भी पढ़ें :- #Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने आगामी जम्मू-कश्मीर स्थानीय निकाय चुनावों हेतु श्री @ianuragthakur को चुनाव प्रभारी व श्री @ShahnawazBJP और श्री @bjpsanjaybhatia को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है। pic.twitter.com/57KZ8uKiji
— BJP (@BJP4India) November 15, 2020
इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव को आगामी ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। कर्नाटक के मंत्री डॉ सुधाकर सह प्रभारी होंगे। जाहिर है केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव होने जा रहे हैं। इस के साथ ही पंचायतों व स्थानीय निकायों के उपचुनाव भी करवाए जाएंगे। आठ चरणों में होने वाले ये चुनाव 28 नवंबर से 19 दिसंबर तक होंगे। पहले यह कहा जा रहा था कि चुनाव गैर राजनीतिक आधार पर होंगे। लेकिन बाद में चर्चा के विपरीत राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव राजनीतिक आधार पर करवाने का निर्णय लिया है। डीडीसी चुनाव पार्टी चिन्ह पर और पंचायत व निकाय उपचुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं होंगे। प्रशासन ने 20 जिलों में डीडीसी चुनाव के लिए 14-14 सीटें निर्धारित की हैं। इस हिसाब से 20 जिलों में 280 जिला विकास परिषद के लिए चुनाव होंगे। डीडीसी चुनाव के परिणाम 22 दिसंबर को घोषित होंगे। परिषद का कार्यकाल पांच साल का होगा। प्रशासन ने परिसीमन पहले ही कर दिया है और सीट भी आरक्षित कर दी हैं।

