-
Advertisement
#Nagrota हमले पर बोले #PMModi -सुरक्षाबलों ने बहादुरी से नापाक साजिश के किया नाकाम
नगरोटा। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आतंकियों (Terrorists) के साथ मुठभेड़ के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अगुवाई में हाईलेवल मीटिंग हुई है।इस मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, एनएसए अजित दोभाल, विदेश सचिव के साथ सभी खुफिया एजेंसियों के अफसर मौजूद रहे। वहीं, बैठक के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए पाकिस्तान पर हमला किया। उन्होंने कहा कि , ‘पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 4 आतंकवादियों का मार गिराया जाना और उनके पास बड़ी मात्रा में हथियारों व विस्फोटकों की मौजूदगी का होना यह संकेत देता है कि वे बहुत बड़े हमले की तलाश में थे, लेकिन उनके प्रयासों को एक बार फिर से विफल कर दिया गया है।’
https://twitter.com/narendramodi/status/1329728143653965825
पीएम ने एक अन्य ट्वीट में कहा गया, ‘हमारे सुरक्षा बलों ने एक बार फिर अत्यंत बहादुरी और प्रोफेशनलिज्म का परिचय दिया है। उनकी सतर्कता के कारण, उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर के लोकतांत्रिक प्रयासों को लक्षित करने के लिए एक नापाक साजिश को हराया है।’
https://twitter.com/narendramodi/status/1329728388852903938
बताया जा रहा है कि आतंकी 26/11 की बरसी पर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि भारतीय सेना के जवानों ने इस साजिश को नाकाम कर दिया।
यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: चार आतंकियों के लिए ट्रक बना कब्रगाह, सुरक्षाबलों ने #Encounter में मार गिराए

गौर हो कि खुफिया इनपुट के बाद पुलिस ने नगरोटा इलाके (Nagrota area) में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी थी और हर नाके पर गाड़ियों की जबरदस्त चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर सुबह 4.20 बजे के आसपास कश्मीर की तरफ बढ़ रहे एक ट्रक को जवानों ने चेकिंग के लिए रोका, लेकिन चेकिंग के दौरान रोकते ही ट्रक का ड्राइवर उतर कर भाग गया। सुरक्षा बलों ने जब ट्रक की चेकिंग की तो उसमें छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद आतंकी जंगल की तरफ भागे। सुरक्षा बल के जवानों ने आतंकियों का पीछा किया और जवाबी कार्रवाई की। जाबांज जवानों की करीब तीन घंटे की कार्रवाई में चारों आतंकी मार गिराए गए। गोलीबारी से ट्रक में आग लग गई। उसमें भारी मात्रा में गोला-बारूद भरा हुआ था। इन चारों आतंकवादियों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से है।

