-
Advertisement
IOCL में भरे जाने हैं अप्रेंटिस के 436 पद, सोमवार से शुरु होंगे आवेदन
अगर आप नौकरी की तलाश में है तो ये खबर आप के काम की हो सकती है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगें हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट, iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन ( Online Application)कर सकते हैं।आवेदन करने की प्रक्रिया 23 नवंबर, 2020 से शुरू होगी और अंतिम तारीख 19 दिसंबर, 2020 है। इस भर्ती के तहत अप्रेंटिस के कुल 436 रिक्त पद भरे जाने हैं। 22 दिसंबर, 2020 को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे और 3 जनवरी, 2021 को लिखित परीक्षा होनी है।
विभिन्न ट्रेडों/विषयों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। वहीं, उम्मीदवार की आयु जनरल / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 30 नवंबर, 2020 तक 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग (NCL) / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।

ट्रेड अप्रेंटिस- डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर अप्रेंटिस) और ट्रेड अप्रेंटिस- डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल्ड सर्टिफिकेट होल्डर्स) की 15 महीने की ट्रेनिंग होगी। वहीं, अन्य सभी विषयों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों व अधिसूचित पात्रता मानदंडों को पूरा करने के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी। सभी प्रश्न हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में होंगे।
