-
Advertisement
First Hand: हिमाचल #Youth_Congress का President कौन, कारण ऐसा बना की लटक गया आज भी मामला
शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष (President of Himachal Pradesh Youth Congress) पद को लेकर चल रही कशमकश को निपटाने दिल्ली से शिमला (Shimla) पहुंचे युकां के नेताओं को इस प्रक्रिया को आज भी रोकना पड़ गया। जैसे ही दिल्ली (Delhi) से युकां के नेता शिमला पहुंचे तो पार्टी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल (Ahmed Patel) के निधन की खबर सामने आ गई। उसी दौरान कांग्रेस हाईकमान की तरफ से एक सर्कुलर जारी हो गया कि अगले तीन दिन तक पार्टी के सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएंगे। उसके चलते ही आज भी हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही कशमकश वैसे की वैसे ही लटककर रह गई। अध्यक्ष पद को लेकर चल रही कशमकश को निपटाने के लिए पार्टी के युकां के तीन नेता दिल्ली से शिमला पहुंचे हुए थे। इन्होंने हाल ही में हुए युकां के चुनाव में जीतकर आए ब्लॉक व जिला अध्यक्षों के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को आज बातचीत के लिए बुलाया था।
यह भी पढ़ें: चीन के खिलाफ #Tibet_Youth_Congress का रोष, आज शिमला पहुंची #Bike_Rally

मकसद यही था कि जो अभी तक चुनाव (Election) से लेकर चुनाव बाद तक जो आरोप लग रहे हैं,उन्हें सुना जाए व उसके बाद किसी नतीजे पर पहुंचा जाए। इसके लिए युकां के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अमप्रीत लाली, राष्ट्रीय सचिव एवं सहप्रभारी दामन बाजवा व जगदेव गागा शिमला आए थे। लेकिन अहमद पटेल के निधन के चलते आज की बैठक को शोकसभा में बदल दिया गया। इस दौरान प्रदेश भर से आए युकां के पदाधिकारियों से अनौपचारिक बातचीत ही हो सकी। इससे पहले दिल्ली में भी दो राउंड की चर्चा हो चुकी है। याद रहे कि हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में किन्नौर जिला से संबंध रखने वाले निगम भंडारी को 40010, यदुपति ठाकुर को 37,732 और अमित पठानिया को 5,998 मत मिले थे। उसके बाद से युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर संगठन में जबरदस्त लॉबिंग चल रही है। दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। निगम भंडारी के साथ युवा कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष मुनीष ठाकुर हैं, तो पर्दे के पीछे से उनके लिए सुखविंदर सिंह ठाकुर (Sukhwinder Singh Thakur) गोटियां बिठा रहे हैं। इसी तरह यदोपति ठाकुर के पक्ष में वीरभद्र खेमा पूरी तरह से जोर लगा रहा है। अमित पठानिया (Amit Pathania) अपने बूते ही गोटियां बिठाने में लगे हुए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



