-
Advertisement
#Pawan_Bansal होंगे कांग्रेस के अंतरिम कोषाध्यक्ष,अहमद पटेल के निधन से खाली हुआ था पद
Last Updated on November 28, 2020 by Vishal Rana
नई दिल्ली। मनमोहन सरकार में रेल मंत्री रहे पवन बंसल (Pawan Bansal) कांग्रेस के अंतरिम कोषाध्यक्ष (Interim Treasurer of Congress) बनाए गए हैं। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के सलाहकार रहे और पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल (Ahmed Patel) के निधन के कारण ये पद खाली हो गया था। इसके चलते अभी कोषाध्यक्ष के पद पर अंतरिम व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें: #Congress के संकटमोचक का निधन,अहमद इंदिरा के जमाने से पार्टी के ट्रबलशूटर माने जाते थे, सोनिया के सबसे करीबी रहे
पवन कुमार बंसल चंडीगढ़ (Chandigarh) से चार बार लोकसभा सांसद और पंजाब से राज्यसभा सांसद रहे हैं। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के रिसर्च एंड रेफरेंस सेल के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। पेशे से वकील रह चुके पवन कुमार बंसल का जन्म 16 जुलाई 1948 को हुआ था। चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बंसल चार बार लोकसभा के लिए चुने गए। मनमोहन सरकार में रेल मंत्री के अलावा वह संसदीय कार्य मंत्री, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और जल संसाधन मंत्री रह चुके हैं।