-
Advertisement
Cabinet Decision : JOA IT पोस्ट कोड 903 व 939 के रिज़ल्ट को कैबिनेट की मंजूरी
Cabinet Decision : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अहम फैसला हुआ है। कैबिनेट ने जेओएआईटी (JOAIT) पोस्ट कोड 903 और 939 के रिजल्ट ( Result) निकालने को मंजूरी दे दी है।
प्रदेश में स्कूल कैडर में प्रिंसिपल के 157 पद भरें जाएंगे। साथ ही फ़िज़िकल एजुकेशन लैक्चरर (physical education lecturer) के भी 486 पद भरे जाएंगे।
बीडीओ के 27 नए पद किए गए सृजित किए गए हैं। इस तरह बीडीओ का कॉडर को 96 से बढ़ाकर 123 कर दिया गया।
125 यूनिट फ्री बिजली को लेकर अहम फैसला
कैबिनेट में आज हिमाचल में मिलने वाली 125 यूनिट फ्री बिजली को लेकर अहम फैसला हुआ है। इस सुविधा से साधन संप्पन लोगों को बाहर किया है , जबकि आम जनता को ये सुविधा मिलती रहेगी। प्रदेश में सीएम, एमएलए, मंत्री, एक्स एमएलए, क्लास वन और 2 अधिकारी, टैक्स पेयर्स, एमपी, बोर्डो के चेयरमेन इस का लाभ नही ले पाएंगे। इन वर्गों को मुफ्त बिजली के दायरे से बाहर कर दिया गया है, जिससे सही मायनों में जरूरतमंद लोग ही इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

