-
Advertisement
#Google पर ये टाइप करने पर होता है कुछ मजेदार, इन Tricks के बारे में शायद ही जानते होंगे आप
नई दिल्ली। आधुनिकता के इस दौर में बिना इंटरनेट (Internet) के दुनिया की कलप्ना करना भी मुश्किल हो गया है। आज हरकोई छोटी से छोटी जानकारी के लिए इंटरनेट पर आश्रित हो गया है। कई कामों में मददगार गूगल आपको कई ऐसी मनोरंजक सुविधाएं भी देता है, जिनके बारें में आप शायद ही जानते होंगे। इंटरनेट बंद होने पर आप गूगल क्रोम (Google Chrome) पर गेम खेल सकते हैं, ये तो शायद सभी को पता है, लेकिन गूगल पर ऐसी कई मजेदार ट्रिक्स मौजूद हैं, जो आपको हैरान कर देंगी। आइए जानते हैं कुछ इंट्रस्टिंग ट्रिक्स के बारे में….

1. Google Gravity: सबसे पहले हम गूगल ग्रेविटी के बारे में जानेंगे, गूगल सर्च में Google gravity लिखिए। ऑटोसजेशन को अनदेखा करके ‘I am feeling luckey’ को प्रेस कीजिए और फिर देखिए कैसे आपके पेज उल्टा हो जाएगा।
2. Askew: इस ट्रिक के बाद आपका Google पेज सीधा नजर नहीं आएगा। इसके लिए आपको Askew टाइप कर सर्च बटन पर क्लिक करना है, जिसके बाद Google पेज थोड़ा टिल्ट यानी टेढ़ा दिखाई देगा। अगर आपको यकीन नहीं हो रहा, तो आप इसे अभी ट्राई कर सकते हैं।
3. Guitar: आप गूगल पर गिटार भी बजा सकते हैं, जिसके लिए आपको Google guitar सर्च करना है और टॉप पर दी गई लिंक खोलनी है। लिंक खुलने के बाद आपको सर्च में Guitar सर्च करना है और फिर अपनी गूगल गिटार (Google Guitar) का इंतजार कीजिए।
4. Barrel Roll: ये ट्रिक काफी मजेदार है, जिसे इसे उपयोग करने के लिए आपको Google पर जाना है और वहां do a barrel roll टाइप करना है। टाइप करने के बाद आपको सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद Google का पेज अपने आप ही दो बार घूम जाएगा।
5. Shake It Trick: गूगल सर्च में Shake It Trick टाइप करने पर यूट्यूब (You Tube) की साइट पर एक गाना चलने लगेगा और पूरी स्क्रीन हिलने लगेगी।
6. Zerg Rush: इसके लिए Google पर zerg rush टाइप करें और वहां नीचे दिए गए I’m feeling lucky पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके सामने एक Google पेज ओपन हो जाएगा और धीरे-धीरे कुछ O दिखाई देंगे जो ऊपर से नीचे की तरफ गिर रहे होंगे और Google लिस्टिंग को पूरी तरह से गायब कर रहे होंगे।

