-
Advertisement
#Farmers_Protest: 62 वर्षीय मनजीत कौर ने भरी हुंकार, जीप चलाकर पटियाला से पहुंची सिंघु बॉर्डर
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघु बॉर्डर (Singhu Border) पर किसानों का हल्लाबोल जारी है। हाल ही में किसान एकता मोर्चा के हैंडल से ट्विटर पर एक फोटो शेयर की गई। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये फोटो 62 वर्षीय मनजीत कौर का है, जो किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए खुद जीप चलाकर पटियाला से सिंघु बॉर्डर पहुंची। वायरल फोटो (Viral Photo) में मनजीत कौर के अलावा जीप में चार और महिलाएं दिख रही हैं।
62 Year old Manjeet Kaur, drove from Patiala to #SinghuBorder to join protest.#FarmersProtest #KisanAandolan pic.twitter.com/jORrkE3O5Y
— Kisan Ekta March (@KisanEktaMarch) December 21, 2020
किसान एकता मोर्चा के ट्वीटर (Twitter) हैंडल से एक और फोटो शेयर की गई है, जो कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की हुंकार का जोश बयां करती है। ये तस्वीर गुरविंदर की है, जो फिरोजपुर से सिंघू बॉर्डर तक 4 दिन और 3 रात में साइकिल से 420 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचा है। गुरविंदर का कहना है कि किसानों का विरोध स्थल पूजा स्थल की तरह बन गया है।
https://twitter.com/KisanEktaMarch/status/1341720133098606593
बता दें कि इससे पहले किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए बिहार के सिवान से सत्य देव मांझी ने साइकिल पर 1,100 किलोमीटर का सफर तय किया था। सत्य देव मांझी का कहना है कि मैं चाहता हूं कि मोदी सरकार (Modi Government) जल्द से जल्द तीनों कृषि क़ानूनों को रद्द करे। जब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा मैं यहीं रहूंगा। हालांकि आंदोलन के 28 दिन बीत जाने पर भी अभी तक कोई आंदोलन को लेकर बीच का रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है। किसान दिल्ली के बॉर्डरों पर डटे है और सरकार भी अपने निर्णय पर बनी हुई है।
