-
Advertisement

हाथी कर रहा महिला की मालिश, Video देखकर आप रह जाएंगे हैरान
हाथी इतना ताकतवर जानवर होता है जो एक चिंघाड़ से पूरा जंगल हिला सकता है। हाथी (Elephant) को जब गुस्सा गुस्सा आता है तो वह हर चीज तहस-नहस कर देता है। लेकिन अगर उसे प्यार से सिखाया जाए तो वह काफी चीजें सीख भी जाता है। ऐसे ही एक समझदार हाथी का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक हाथी महिला की मालिश कर रहा है जो कि देखने में ही मजेदार है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान जरूर होंगे लेकिन अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।
Massage by elephant. 😂😂🤗🤣 pic.twitter.com/QZiIXIulkx
— F.K (@satami2020soren) January 16, 2021
इस वीडियो को आमिर नाम के एक ट्विटर यूजर (Twitter user) ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बेड पर आराम से लेटी हुई है और हाथी उसके पास खड़ा होकर उसकी मसाज कर रहा है। हाथी पहले महिला के पूरे शरीर की सूंड से मालिश करता है। उसके बाद वह अपने पैर से महिला के शरीर की मालिश करने लगता है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। लोग इस वीडियो को ना सिर्फ एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।