-
Advertisement
सिर पर उठा ली 150 किलो की बाइक, Video देख हर कोई हैरान, लोग कह रहे ‘रियल बाहुबली’
दुनिया में कई तरह के लोग हैं, लेकिन हर काम हर आदमी के बस का हो ये नहीं हो सकता। बस यही फर्क है कि अमीर आदमी के पास पैसा है तो वो थोड़ा सा सामान भी उठाने में थक जाता है और गरीब पैसा कमाने के लिए दो लोगों को सामान भी चुटकियों में उठा लेता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो (Video) काफी वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सिर पर भारी-भरकर बाइक को उठाकर बस के ऊपर रख देता है। वीडियो को देखने के बाद एक ओर जहां लोगों को हैरानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर शख्स की लोग जमकर तारीफ (Praise) भी कर रहे हैं। कोई इस शख्स को ‘बाहुबली’ कहकर बुला रहा है तो कोई ‘शक्तिमान’ कह रहा है।
यह भी पढ़ें: जहाज के सामने जब दौड़ा दी कार…देखें वीडियो-पकड़ा गया,तो बोला-रॉन्ग टर्न हो गया
India is absolutely incredible…so much strength in such a small frame! pic.twitter.com/zm4R5cjT4w
— Dr. Ajayita (@DoctorAjayita) January 22, 2021
तारीफ की बात है ही क्योंकि इस वीडियो में शख्स ने जो काम किया है, उसकी शायद ही कोई कल्पना कर सकता है। शख्स ने तकरीबन 150 किलो की बाइक को सिर पर उठा लिया और फिर आराम से सीढ़ियों पर चढ़ते हुए उसे बस की छत पर रख दिया। इस वीडियो को Dr. Ajayita ने ट्विटर पर शेयर किया है। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/RichaShankar2/status/1353417872450719744
इस वीडियो पर जमकर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इस शख्स को ‘रियल बाहुबली’ कहकर बुला रहे हैं, तो कुछ ‘शक्तिमान’ कह रहे हैं।
Madam he has 20y experience in lifting goods daily so now he is real Bahubali
— Sanjay (@Sanjay63995720) January 22, 2021
हालांकि, कुछ लोग इस चटकारे भी ले रहे हैं। आप भी देखिए वीडियो पढ़िए लोगों के मजेदार रिएक्शन।
https://twitter.com/DRAJAYASAWANT1/status/1352598069527764993

