-
Advertisement
जानवर भी करते हैं इंसानों की तरह फाइट, यकीन नहीं तो देख लीजिए ये वीडियो
आमतर आपने हमेशा यही सुना होगा कि इंसान आपस में ज्यादा लड़ाइयां करते हैं और जानवर एक दूसरे के साथ मेल-मिलाप से रहते हैं। लेकिन ये सच नहीं है, जानवर भी इंसानों की तरह ही एक-दूसरे से लड़ाई करते हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो कह रहा है। जानवर एक दूसरे से किस तरह लड़ते हैं इस वीडियो (Video) को देखकर समझ आता है। कंगारुओं की लड़ाई (Kangaroos fight) का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों को लड़ते देख हंसी भी आती है और दोनों प्यारे भी बहुत लग रहे हैं। ये कंगारू बच्चों की तरह फाइट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इस शहर का हर आदमी कमाता है 32.62 लाख रुपए, यहां लोग नहीं पहनते कपड़े, जानिए विस्तार से
https://twitter.com/AnimalsWorId/status/1379985249032044547
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दोनों कंगारू एक दूसरे का गला पकड़कर एक दूसरे को पैरों से मार रहे हैं। दोनों एक दूसरे की इस तरह से पैरों से पिटाई कर रहे हैं मानो जानी दुश्मन हों। इसी बीच इंसानों की ही तरह कोई समझदार कंगारू वहां आता है और दोनों कंगारुओं को अलग करने की भी कोशिश करता है।
They make me think of Muay Thai fighters. ^^ pic.twitter.com/bnrPYTjWyZ
— karasuwich (@karasuwich1) April 8, 2021
ये वीडियो ट्विटर पर Nature & Animals नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग ना सिर्फ इसे एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं।
I love the bigger one….”ok you guys break it up!” 🤣🤣
— love my fur baby 🇨🇦 (@JorgensonRandi) April 8, 2021