-
Advertisement
8 दशक से शोरूम में कैद है खूबसूरत दुल्हन-सच्चाई जानकर होंगे हैरान
Last Updated on June 17, 2021 by saroj patrwal
क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि 8 दशक से शोरूम (Showroom) में एक खूबसूरत दुल्हन कैद (Imprisoned) है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं,ये रात में अपनी जगह भी बदलती है। असल में इस दुल्हन की शादी के दिन ही कुछ ऐसी अनहोनी हुई कि आज दिन तक वह इस शोरूम में कैद है। ये सच्चाई है जो मेक्सिको (Mexico) के एक शोरूम में देखी जा सकती है। हालांकि,इसके पीछे की कहानी कुछ डरावनी है,लेकिन उसे जाने बिना आप इसकी सच्चाई भी नहीं जान पाएंगे।
यह भी पढ़ें: फांसी देते वक्त अपराधी के कान में जल्लाद कुछ कहता है ऐसा, आप भी जान लें
असल में ये दुल्हन की मूर्ति है या जिंदा लाश इसे लेकर भी दो मत हैं। कहा जाता है कि मूर्ति पर इतनी अच्छी तरह से मोम की परत चढ़ाई गई है कि देखने में सचमुच जीती जागती दुल्हन लगती है। जबकि वहां के स्थानीय लोग कहते हैं कि ये एक असली दुल्हन है जिसको मोम लगाके सुरक्षित किया गया है। वो मूर्ति दरअसल एक लाश है। उसे वहां इसलिए संरक्षित किया गया है क्योंकि उसकी मां की ये इच्छा थी कि वो हमेशा ऐसी ही रहे। इसके पीछे का रहस्य ये बताया गया है कि दरअसल ये दुल्हन (Beautiful Bride) अपनी शादी के दिन ही मर गई थी। उसे शादी के लिबास में एक जहरीली मकड़ी ने काट लिया था। फिर उसकी मां ने ये मूर्ति बनाने का अनुरोध किया। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो कोई नहीं जानता।
हालांकि, ये भी कहा जाता है कि रात में ये मूर्ति अपनी जगह भी बदलती है। इस मूर्ति की आंखें और बाल भी असली हैं। उसके नाखून और हाथ देखने पर लगते हैं कि किसी जिंदा इंसान के हैं। इसके कपड़े हफ्ते में एक बार बदले जाते हैं। इसकी खूबसूरती भी लाजवाब है। इसी के चलते इसे देखने लोग दूर-दूर से भी आते हैं।