-
Advertisement
आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नई कीमत
Last Updated on July 2, 2021 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। देश में महंगाई हर दिन रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। पहले से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Prices) आसमान छू रही हैं अब इनके दाम और बढ़ते जा रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल के दामों बढ़ोतरी हुई है। हालांकि डीजल की कीमतें स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में अधिकतम 40 पैसे तक बढ़ोतरी हुई है। आज दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल का दाम 99.16 रुपए जबकि डीजल का दाम 89.18 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 105.24 रुपए व डीजल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में डीजल 96.72 और पेट्रोल 105.24 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल 92.03 और पेट्रोल 99.04 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 93.72 और पेट्रोल 100.13 प्रति लीटर है।
यह भी पढ़ें: दूध के बढ़ गए दाम, रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए हिमाचल में क्या हैं नए रेट
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपए पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लेकर विपक्ष भी काफी हंगामा कर रहा है और सड़कों पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं इसके बावजूद कीमतों में कमी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।