-
Advertisement
बिक्रम जरयाल होंगे मुख्य सचेतक तो कमलेश कुमारी उप मुख्य सचेतक
Last Updated on July 23, 2021 by Vishal Rana
शिमला। बीजेपी विधायक दल (BJP Legislature Party) के नेता की सिफारिश के बाद मुख्य सचेतक (Chief Whip) और उप मुख्य सचेतक (Deputy Chief Whip) नियुक्त किए गए हैं। आज इस बारे सचिव हिमाचल विधानसभा यशपाल शर्मा ने अधिसूचना जारी कर दी है। चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल (MLA Bikram Singh Jaryal) को सरकारी मुख्य सचेतक और हमीरपुर की भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी (MLA Kamlesh Kumari) को सरकारी उप मुख्य सचेतक के पद नियुक्ति दी गई है। बीजेपी विधायक दल ने 23 जुलाई को बिक्रम जरयाल की मुख्य सचेतक और कमलेश कुमारी उप मुख्य सचेतक के पद पर नियुक्ति की सिफारिश की थी।
यह भी पढ़ें: Himachal: बोर्डों और निगम में नियुक्तियां, किन्हें मिला मौका-जानिए
आज जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता ने अपने पत्र में 23 जुलाई को सूचित किया है कि चंबा (Chamba) जिला के भटियाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल को सरकारी मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। ऐसे में हिमाचल विधानसभा ने बिक्रम सिंह जरयाल को हिमाचल विधानसभा मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक का वेतन, भत्ते और अन्य प्रसुविधाएं अधिनियम 2018 (2018 का अधिनियम संख्यांक तीन) की धारा 2 ख में दिए गए स्पष्टीकरण के अंतर्गत सरकारी मुख्य सचेतक के पद पर मान्यता प्रदान करते हैं। ऐसे ही भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी को सरकारी उप मुख्य सचेतक के पद पर मान्यता प्रदान की गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group