-
Advertisement
डॉ राजेश शर्मा ने दी पुरुष हॉकी टीम को बधाई
Last Updated on August 5, 2021 by Sintu Kumar
कांगड़ा। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 41 साल के अंतराल के बाद ओलंपिक पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराया। नगर परिषद कांगड़ा के मैदान में भारतीय टीम की जीत पर मिठाइयां बांटी गई। हिमाचल हॉकी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के खिलाड़ियों पर गर्व है, जिन्होंने इतने वर्षों बाद कड़ी मेहनत से ये उपलब्धि हासिल की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…